रोहतक, (प्राइम न्यूज़ ब्यूरो)। केंद्रीय पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी राज्य मंत्री डा. संजीव बाल्याण ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों के साथ जोड़ते हैं। डॉक्टर बाल्याण आज सुनारिया मंडल में मन की बात कार्यक्रम सुनने के उपरांत उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राजनीति से परे हटकर जन भावनाओं से प्रेरित होता है।
आज के कार्यकर्म में प्रधानमंत्री ने हरियाणा के सोनीपत निवासी और Selfie With Daughter Campaign के सुनील जागलान से भी बात की और उनके प्रयास की सरहाना की। कार्यक्रम के माध्यम से देश के कई अविस्मरणीय किस्से सांझा हुए हैं। चाहे वह स्वच्छ भारत मिशन हो अथवा महिलाओं व बच्चों के सशक्तिकरण की बात हो। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम क्षेत्रीय भाषाई और भौगोलिक बाधाओं को पार करते हुए धर्मनिरपेक्ष अभ्यास के रूप में उभरा है।
मोदी ने विश्व में दिलाई भारत को अलग पहचान : अरविन्द शर्मा
रोहतक के सांपला में भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यकर्म में सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने समर्थकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है और विश्व में में करोड़ो लोगों ने सुना है, हमारे के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में हरियाणा का जिक्र किया और जींद के गांव बीबीपुर निवासी सुनील जागलान और चरखी दादरी के प्रदीप सांगवान से बात की है।