आयोग महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें समाज में सशक्त बनाने पर केन्द्रित: रेखा शर्मा

फरीदाबाद, (सरूप सिंह)। राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित सभी राज्य महिला आयोगों के साथ दो दिवसीय फाउंडेशन-सह-इंटरैक्टिव बैठक आज राजहंस होटल, सूरजकुंड में संपन्न हुई, जिसमें हरियाणा प्रदेश राज्य महिला आयोग का प्रतिनिधित्व अध्यक्ष रेनू भाटिया ने किया। इस बैठक की अध्य्क्षता राष्ट्रिय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा द्वारा की गयी।

बैठक का उद्देश्य एनजीओस से आई प्रतिनिधियों को लीगल अवेयरनेस, स्पोर्टस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यालय स्थल पर उत्पीड़न, साइबर क्राइम जैसे मुद्दों पर जागरूक करवाना है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा इस वर्ष का बजट महिलाओं को विशेष ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।

आयोग महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें समाज में सशक्त बनाने पर केन्द्रित है। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW), राज्य महिला आयोगों (SWCs) के साथ मिलकर प्रदेश में आयोग की कैपेसिटी बिल्ड-अप करना है। कैपेसिटी बिल्ड-अप में महिलाओं को जेंडर बेस्ड वायलेंस, पॉश एक्ट, पोक्सो एक्ट आदि से अवगत करना है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि पोक्सो एक्ट, साइबर क्राइम, ह्यूमन ट्रैफिकिंग आदि पर ज्यादा फोकस किया जायेगा।

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top