[gtranslate]

सीएम खट्टर के हर एक जनसंवाद कार्यक्रम में जनता से जुड़े सवाल उठाएंगे आप कार्यकर्ता: अनुराग ढांडा

रोहतक, (प्राइम न्यूज़ ब्यूरो)। Jalandhar Lok Sabha by-election में आम आदमी पार्टी  की जीत ने पंजाब में भगवंत मान सरकार के काम पर मोहर लगा दी। अब लोकसभा में भी आम आदमी पार्टी की आवाज गूंजेगी। ये बात आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कही। वे शनिवार को सोनीपत रोड स्थित जोन कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि जालंधर की जीत ने आम आदमी पार्टी की ईमानदार और काम की राजनीति पर मोहर लगा दी। उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा सीट की 9 में से 7 विधानसभाओं में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। 60 साल पुराना कांग्रेस का गढ़ टूट गया। अब बारी रोहतक, सोनीपत और झज्जर की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोगों का वोट लेकर कोई काम नहीं किया। लोगों का भरोसा तोड़ने का काम किया है।

अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बनने के बाद पूरे देश में तेजी से बढ़ रही है। उत्तर भारत के अलावा दक्षिण भारत में तेजी से पार्टी का विस्तार हो रहा है। यूपी के निकाय चुनावों में भी नगर पालिका चेयरमैन और नगर पंचायत अध्यक्षों के काफी पदों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रदेश का हर वर्ग खट्टर सरकार की नीतियों से परेशान है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सीएम मनोहर लाल खट्टर के हर एक जनसंवाद कार्यक्रम में जायेंगे और जनहित से जुड़े मुद्दे उठाएंगे। मुख्यमंत्री खट्टर की पीआर एक्सरसाइज नहीं चलने दी जाएगी। जनसंवाद में जनता से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे और जनता की समस्याओं को उठाया जाएगा।

 

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp us

Exit mobile version