नई दिल्ली, (प्राइम न्यूज़ ब्यूरो)। वंदे भारत ट्रेन के चलने से इस क्षेत्र में पर्यटकों को बहुत सुविधा हो जाएगी, जिसमे sanchi stupa, bhimbetka, Bhojpur और Udaigiri Caves जैसे पर्यटन स्थलों में आवाजाही और बढ़ने के संकेत है। ज्ञात हो, पर्यटन बढ़ने से रोजगार के अनेक अवसर भी बढ़ने लग जाते हैं। लोगों की आय भी बढ़ती है। यानि आगे चलकर वंदे भारत लोगों की आय बढ़ाने का भी माध्यम भी बनेगी और क्षेत्र के विकास का माध्यम भी बनेगी।

साफ-सफाई का विशेष ध्यान
नई वंदे भारत ट्रेन में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। ट्रेन में टॉयलेट्स भी विशेष तरह के बनाए गए हैं। ये सामान्य ट्रेनों की तुलना में डिजाइनर टॉयलेट्स हैं। इस ट्रेन की खूबसूरती देखकर किसी का भी मन इसमें यात्रा करने को करेगा। भारत की वंदे भारत ट्रेन की विदेश में चलने वाली किसी आधुनिक ट्रेन के बराबर ही है।
उल्लेखनीय है कि देश में अभी तक 10 वंदे भारत ट्रेनें चल रही थी। ऐसे में यह देश की 11वीं वंदे भारत ट्रेन है। पहली वंदे भारत ट्रेन को साल 2019 में चलाया गया था। वंदे भारत ने यात्रियों के सफर को काफी आसान बना दिया है। वंदे भारत ट्रेन रास्तों को जल्दी तय करती है। इसमें झटके कम लगते हैं और सफर में समय का पता नहीं चलता है।
